फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बेरहम पुलिस! जबलपुर में पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को लात-घूंसों से पीटा, पटरी पर उल्टा लटकाया

Fri, 29 Jul 2022 06:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसमें वर्दी पहना जवान एक बुजुर्ग को लात-घूसों से पीट रहा है। 
विज्ञापन
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर वर्दी पहने एक जवान ने बुजुर्ग की जमकर पिटाई की। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस की बेरहमी का एक वीडियो सामने आया है। ट्रेन में बैठे किसी यात्री ने इस वीडियो को बनाया और वायरल कर दिया। वीडियो में एक बुजुर्ग को पुलिसकर्मी पीट रहा है। उसे घसीट रहा है और प्लेटफॉर्म से पटरी पर उल्टा भी लटका रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद रीवा में पदस्थ आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश हुए हैं। पीड़ित व्यक्ति की पहचान हो गई है। उसने इस संबंध में रिपोर्ट नहीं लिखवाई है। 
विज्ञापन


अब जीआरपी और आरपीएफ इस वीडियो की जांच करने की बात कह रही है। जबलपुर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा यह वीडियो बेहद खौफनाक है। पुलिस की वर्दी पहना एक जवान बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। इसके बाद वह उसे घसीटता है। प्लेटफॉर्म से पटरी पर उल्टा भी लटका रहा है। पुलिस के मुताबिक वीडियो में जो जवान दिख रहा है, उसकी पहचान हो गई है।  
 
मामला गुरुवार का है। जबलपुर के प्लेटफॉर्म नम्बर 4-5 पर इटारसी की तरफ पुलिसकर्मी एक वृध्द को बेरहमी के साथ लातों-जूतों से मार रहा था। पुलिसकर्मी ने प्लेटफार्म से वृद्ध को रेलवे ट्रैक पर उलटा लटकाकर उसके प्राइवेट पार्ट में भी लातें मारी। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि पुलिसकर्मी पर हैवान सवार था। वह वृद्ध की जान लेना चाहता था। दूसरे प्लेटफॉर्म पर खडी एक ट्रेन के मुसाफिर ने घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर टेलीकास्ट कर दिया था।
विज्ञापन


मदद मांगने पर बेरहमी से पीटापुलिस आरक्षक सस्पेंड 
पुलिसकर्मी की पहचान पुलिस आरक्षक अनंत शर्मा के तौर पर हुई है। मुख्य सतर्कता आयक्त आरपीएफ ने बताया कि पीड़ित करेली जिना नरसिंहपुर का निवासी है। उससे संपर्क किया तो उसने बताया कि ट्रेन में उसे एक व्यक्ति गाली दे रहा था। मदद मांगने पर पुलिसकर्मी ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस अधीक्षक जीआरपी जबलपुर विनायक वर्मा ने बताया कि वृद्ध के साथ मारपीट करने वाला जवान रीवा के लाओर थाने में पदस्थ है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वृद्ध शराब पीकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिसकर्मी ने उसे रोका तो वृद्ध ने उसकी कॉलर पकड़ ली। इसी बात को लेकर पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट की थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें