फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election Result: महाकौशल क्षेत्र में लहराया भगवा, भाजपा को 21 तथा कांग्रेस को 17 सीट पर मिली जीत

Mon, 04 Dec 2023 10:14 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

MP Election Result: महाकौशल क्षेत्र में भाजपा का पलड़ा भारी रहा। महाकौशल क्षेत्र में अंतर्गत आने वाली 38 विधानसभा सीट में से भाजपा ने 21 सीट तथा कांग्रेस ने 17 सीट पर जीत हासिल की। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 24 सीट पर तथा भाजपा ने 13 सीट पर जीत हासिल की थी। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकौशल क्षेत्र के छिंदवाड़ा जिले में कमलनाथ का जादू बरकरार रहा। जिले की सभी सात सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने सभी सीट पर जीत हासिल की थी। जबलपुर की आठ विधानसभा सीट में से भाजपा ने सात सीट पर जीत हासिल की। एक सीट कांग्रेस के खाते में गयी। पिछले विधानसभा चुनाव में जबलपुर में कांग्रेस व भाजपा ने चार-चार सीट पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन


कटनी व नरसिंहपुर में कांग्रेस हारी
कटनी तथा नरसिंहपुर जिले में कांग्रेस पार्टी का सुपड़ा साफ हो गया। दोनों जिलों की चार-चार विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने नरसिंहपुर जिले से तीन विधानसभा तथा कटनी जिले में एक सीट पर जीत हासिल की थी।

मंडला में एक सीट पर भाजपा जीती
आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले की तीन विधानसभा सीट में कांग्रेस ने दो तथा भाजपा ने एक सीट पर जीत हासिल की। इस जिले की निवास विधानसभा सीट से केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को पराज्य का सामना करना पड़ा। पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने दो तथा भाजपा ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। बालाघाट की 6 विधानसभा सीट में से कांग्रेस ने चार सीट पर जीत दर्ज की। भाजपा को दो सीट पर संतोष करना पड़ा। पिछले विधानसभा चुनाव ने बालाघाट में कांग्रेस ने तीन तथा भाजपा में दो सीट पर जीत दर्ज की थी। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली थी। बालाघाट जिले से कैबिनेट मंत्री गौरी शंकर बिसेन, राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरे, खनिज विभाग निगम के अध्यक्ष तथा वर्तमान विधायक प्रदीप जायसवाल को पराज्य का सामना करना पड़ा है। डिंडौरी की दो विधानसभा सीट में से एक सीट कांग्रेस तथा एक सीट भाजपा के खाते में गयी। पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें