फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: बेटे पर मंजन का आरोप लगाकर तीन लोगों ने मां को पीटा, पुलिस कर रही तलाश

Fri, 09 Aug 2024 01:50 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर जिले में तीन लोगों ने बेटे पर मंजन चोरी का आरोप लगाते हुए मां से मारपीट कर दी। मारपीट में महिला को चोटें आईं हैं। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले में बेटे पर मंजन चोरी का आरोप लगाते हुए तीन व्यक्तियों ने उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


पाटन थाना पुलिस के अनुसार ग्राम हरदुआ निवासी मुन्नीबाई लोधी ने शिकायत दर्ज कराई कि मोहल्ले के धर्मेन्द्र लोधी, रंजीत और नारायण सिंह लोधी उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज की। साथ ही कहा कि तुम्हारे लड़के मिथुन ने हमारे घर से मंजन चोरी किया है। पीड़िता मुन्नीबाई ने उन्हें गाली देने से मना किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और धक्का देकर गिरा दिया। जिसके कारण वह घायल हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें