फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MahaKumbh Traffic: तीन टोल टैक्स पर छह घंटे तक रोका गया ट्रैफिक, रीवा-सतना, मैहर और कटनी में लगा जाम

Mon, 10 Feb 2025 10:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर जिले में तीन टोल नाकों पर ट्रैफिक को लगभग छह घंटे तक रोका गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक सोनाली दुबे ने बताया कि यातायात के बढ़ते दबाव के कारण कटनी पुलिस ने जबलपुर पुलिस से ट्रैफिक रोकने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
टोल नाके पर रुके वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण रीवा, सतना, मैहर और कटनी में जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। इसके कारण जबलपुर में तीन टोल नाकों में ट्रैफिक को लगभग छह घंटे तक रोका गया।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक सोनाली दुबे ने बताया कि यातायात के बढ़ते दबाव के कारण कटनी पुलिस ने जबलपुर पुलिस से ट्रैफिक रोकने का आग्रह किया था। इसके बाद बरगी सहजपुर तथा सिहोरा टोल नाके में शाम छह बजे यातायात को रोक दिया गया। ट्रैफिक रुक जाने के संबंध में एनाउंसमेंट कर सभी को स्थिति के संबंध में अवगत करवाया गया था। इस दौरान लोगों को भोजन तथा नित क्रिया में परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा गया था। ट्रैफिक उन स्थानों में रुकवाया गया था, जहां लोगों को सहूलियत मिल सके। यातायात का दबाव कम होने के बाद रात 11 से 50-50 वाहनों को छोड़ा गया और सुबह लगभग 3:30 बजे तक यातायात क्लियर हो पाया था।

एसडीओपी सिहोरा पारुल शर्मा ने बताया कि टोल नाके में ट्रैफिक रुक जाने पर स्थानीय विधायक संतोष बरकड़े तथा बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे तथा स्थानीय लोगों ने चाय, पानी, खिचड़ी तथा पोहे की व्यवस्था ट्रैफिक में फंसे लोगों के लिए किया। उन्होंने बताया कि रविवार को टोल नाके से लगभग 37000 गाड़ियां गुजरी हैं। आम दिनों की अपेक्षा लगभग 10 गुना यातायात में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें