फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: केंद्रीय आयुध भंडार ड्यूटी कर रहे लांस नायक ने खुद को इंसास राइफल से गोली मारी, गंभीर हालत में भर्ती

Tue, 17 Jan 2023 08:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

बिलासपुर निवासी दीपेश यादव सीओडी में लांस नायक के पद पर पदस्थ था। आज सुबह सीओडी की क्यूआरटी बैरक में ड्यूटी के दौरान सुबह पांच बजे खुद की इंसास राइफल से गोली मार ली। 
विज्ञापन
इंसास रायफल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित केंद्रीय आयुध भंडार की क्यूआरटी बैरक में ड्यूटी कर रहे लांस नायक ने खुद को इंसास राइफल से गोली मार ली। गले में गोली लगने के कारण उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। लांस नायक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


रांझी थाना प्रभारी सहदेव राम साहू के अनुसार बिलासपुर निवासी दीपेश यादव सीओडी में लांस नायक के पद पर पदस्थ था। आज सुबह सीओडी की क्यूआरटी बैरक में ड्यूटी के दौरान सुबह पांच बजे खुद की इंसास राइफल से गोली मार ली। गले में गोली लगने के कारण उसके तत्काल उपचार के लिए मिल्ट्री अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

टीआई साहू ने बताया कि लांस नायक शासकीय क्वार्टर में अकेले रहता था। वह 15 दिन पहले ही छुट्टी से लौटकर आया था। संभावतया आत्महत्या करने के लिए उसने खुद को गोली मारी है। जांच के बाद ही वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें