फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: बेचने के लिए लाते थे अन्य प्रदेश से चोरी किए वाहन, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 May 2023 09:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में चोरी के वाहनों के कारोबार में लिप्त तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनके कब्जे से चौपहिया वाहन तथा एक दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
वाहन चुराकर बेचने वाले गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरे प्रदेश से बिना नंबर के वाहन को लाकर जबलपुर में बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चौपहिया वाहन तथा एक दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के अनुसार किलकारी गार्डन के समीप एक बिना नंबर की ब्रेजा गाड़ी खड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। वाहन को चेक करने पर उसके चैंचिस तथा इंजन नंबर नष्ट पाए गए थे। पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन वसीम नामक युवक लाया है। पूछताछ करने पर वसीम ने बताया कि वह अपने साथी रफीक के साथ दूसरे प्रदेश से बिना नंबर के वाहन खरीदकर लाता है। रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर वह उन्हें बेच देता है। एक चौपहिया वाहन ने अशरफ को बेचा है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 420, 34 के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें