फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: डकैती की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, फायर आर्म्स, बम व धारदार हथियार बरामद

Tue, 30 May 2023 07:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

रानीताल कचरा मैदान में बैठकर पैट्रोल पंप में डकैती की योजना बना रहे पांच युवकों को पुलिस ने धरदबोचा है। चौंकाने वाली बात ये है कि उनके कब्जे हथियारों के अलावा बम भी मिले हैं। 
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल पंप में डकैती की योजना बताते हुए पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों के पास से तीन फायर आर्म्स, 20 बम तथा धारदार हथियार बरामद किए हैं। आरोपियों का एक साथी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।
विज्ञापन


सीएसपी कोतवाली प्रभात शुक्ला ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक रानीताल कचरा मैदान में बैठकर पैट्रोल पंप में डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर राहुल उर्फ टिण्डे, उसके भाई राजेन्द्र रैकवार, साथी रूपक रैकवार, गगन ठाकुर, प्रशांत उपाध्याय को गिरफ्तार किया। उनका एक अन्य साथी अनमोल मिश्रा अवसर पाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, एक कट्टा, एक रिवॉल्वर ,7 जिंदा कारतूस, 2 तलवार, 1 रॉड, 20 देशी सुअरमार बम बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध धारा 399, 402 भादवि, 25,27 आर्म्स एक्ट, 3,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें