फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: केंद्रीय मंत्री कुलस्ते की बेटी सड़क दुर्घटना में घायल, एयरपोर्ट जाते समय डुमना रोड पर हुआ हादसा

Fri, 21 Apr 2023 07:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी वंदना फ्लाइट पकड़ने के लिए गुरुवार शाम को डुमना एयपपोर्ट जा रही थीं। डुमना रोड स्थित बंजारी माता के समीप उनकी स्कार्पियो गाड़ी पेड से टकरा गई। वंदना सहित चार लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी की कार पेड़ से टकरा गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट जाते समय डुमना रोड में हुए सड़क हादसे में केन्द्रीय मंत्री व मंडला के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी सहित चार व्यक्ति घायल हो गए। उनकी स्कार्पियो गाडी पेड़ से टकरा गई थी।
विज्ञापन


खमरिया थाने के अनुसार केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी वंदना दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने के लिए गुरुवार शाम को डुमना एयपपोर्ट जा रही थीं।  डुमना रोड स्थित बंजारी माता के समीप उनकी स्कार्पियो गाड़ी पेड से टकरा गई। इस घटना में गाड़ी में सवार केन्द्रीय मंत्री की बेटी, वाहन चालक हिमांशु सहित चार व्यक्तियों को चोट आई है। सभी की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने वाहन जब्त कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। घटना के समय गाड़ी के एयर बैग खुल जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें