फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: तिलवारा में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, आमने-सामने आ रही मोटरसाइकिलें भिड़ीं

Thu, 16 Jan 2025 10:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक भी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। हादसे के बाद दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
जबलपुर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले के तिलवारा थाना अंतर्गत ग्राम घंसौर में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि सिवनी घूमा थाना अंतर्गत ग्राम रायसोर निवासी रंजीत कुलस्ते (20) और उसका साथी राम भरोसे ठाकुर (22) तिलवारा घाट मेले में घूमने आए थे। मेला समाप्त होने के बाद रात करीब 8 बजे दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। ग्राम घंसौर के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर लक्ष्मण (19) और संदीप उइके (19), दोनों निवासी ग्राम जोधपुर पड़ाव, सवार थे।

दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं, जिससे टकराव इतना भीषण हुआ कि चारों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रंजीत कुलस्ते, लक्ष्मण और संदीप को मृत घोषित कर दिया। घायल राम भरोसे ठाकुर की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया। दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें