फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Road Accident: बस और कार में टक्कर, मामा-भांजी की मौत, बेलखाडू के समीप हुआ हादसा

Wed, 05 Apr 2023 04:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में मामा-भांजी की मौत हो गई। यह हादसा बेलखाडू के समीप हुआ है। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले के कंटगी थानान्तर्गत ग्राम बेलखाडू के समीप बुधवार सुबह बस तथा कार में सीधी भिड़त हो गई। इस घटना में कार सवार मामा-भांजी की मौत हो गई। मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क में निर्मित गड्डे को बचाने के कारण यह घटना घटित हुई।

विज्ञापन


कटंगी थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटंगी निवासी डॉ अजय बाथरे उम्र 56 साल अपनी 15 साल की भांजी पूर्वी रजक को परीक्षा दिलवाने के लिए कार से जबलपुर जा रहा था। बेलखाडू के समीप सिमरिया तिराहे पर सुबह सात बजे सामने से आ रही सिध्दि विनायक कंपनी की बस क्रमांक एमपी 20 सीटी 7711 तथा उनकी कार में सीधी भिडंत हो गई। बस की टक्कर से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार मामा-भांजी की मौत हो गई।

आरोपी बस चालक बस छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया था। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बस जप्त कर आरोपी चालक के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, सड़क में गड्डे को बचाने के लिए दोनों वाहन एक तरफ आ गए, जिसके कारण हादसा घटित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें