फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: पुलिस अधिकारी कर रहे थे कांबिंग गश्त और छात्रों पर हो गया हमला,  एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Sun, 16 Jun 2024 08:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

टीआई आर्मो ने बताया कि आरोपी युवक दोनों छात्रों का रांझी से पीछा करते हुए आ रहे थे। पुलिस ने रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया है। लेकिन, उनके चेहरे और मोटर साइकिल नंबर स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में पुलिस अधिकारी दलबल के साथ नाइट कांबिंग गश्त कर रहे थे। इस दौरान अज्ञात आरोपियों ने लगभग तीन किलोमीटर तक पीछा करने के बाद दो छात्रों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


घमापुर थाना प्रभारी भूपेंद्र आर्मो से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम भूमरडे (27) और मानस श्रीवास्तव मूलत बालाघाट जिले के रहने वाले हैं। शुभम रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से एमसीए कर रहा था और साथ में ही पीएससी की तैयारी भी कर रहा था। वहीं, मानस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। दोनों लालमाटी में किराए का मकान लेकर रहते थे। दोनों छात्र रात लगभग ढाई बजे मोटर साइकिल में सवार होकर रांझी से लौट रहे थे। चंगी शनि मंदिर के पास पीछे से दो मोटर साइकिल पर आए चार युवकों ने उन्हें रोका और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

मानस घायल अवस्था में भागकर किसी तरह अपने अन्य दोस्त के पास पहुंचा। धारदार हथियार से कई वार करन के कारण शुभम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, घायल मानस को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


टीआई आर्मो ने बताया कि आरोपी युवक दोनों छात्रों का रांझी से पीछा करते हुए आ रहे थे। पुलिस ने रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया है। कैमरे में युवक दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे और मोटर साइकिल नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं।  पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर दिया है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

गौरतलब है कि पुलिस निदेशक के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी नाइट कांबिंग गश्त कर रहे थे। आरोपी धारदार हथियार लेकर तीन किलोमीटर तक छात्रों का पीछा करते रहे। इसके बाद हत्या करने की नियत से हमला कर फरार हो जाते हैं। जिसके कारण पुलिस की नाइट कांबिंग गश्त पर सवालिया निशान उठना लाजमी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें