फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: ओवरफ्लो पुल से गुजर रहा पिकअप वाहन नदी में बहा, रेस्क्यू कर पांच लोगों को बचाया

Wed, 28 Jun 2023 09:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के मझौली थानान्तर्गत ग्राम इंद्राना में हिरण नदी के ओवरफ्लो पुल से निकल रहा पिकअप वाहन बह गया। मशक्कत के बाद वाहन को निकाला गया।
विज्ञापन
जबलपुर में वाहन को निकालने की मशक्कत करती टीम। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकोशल क्षेत्र में जारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरफ प्रभावित हुआ है। सिवनी में हेलिकॉप्टर व वोट की मदद से रेस्क्यू कर पांच लोगों को सुरक्षित निकाला गया। जबलपुर में नदी के ओवरफ्लो फुल से गुजर रही पिकअप वाहन बह गया। डंडौरी, बालाघाट, नरसिंहपुर, कटनी, मंडला में भी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


जबलपुर के मझौली थानान्तर्गत ग्राम इंद्राना में हिरण नदी के ओवरफ्लो पुल से निकल रहा पिकअप वाहन बह गया। एसडीओपी पी. शर्मा ने बताया कि पानी होने के बावजूद भी चालक वाहन निकाल रहा था। तेज बहाव के कारण वाहन पुल से बह गया। एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर वाहन को निकाला। वाहन के अंदर कोई व्यक्ति नहीं मिला है। वाहन दमोह का है और उसके चालक के संबंध में पतासाजी जारी है।

बालाघाट जिले में तीन दिनों से निरंतर हो रही बारिश के कारण नदी नालों के जल स्तर में वृद्धि हो गई है और कहीं कहीं बाढ़ जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं।  मंडला, डिण्डौरी, नरसिंहपुर, कटनी में भी भारी बारिश के कारण कई जगह पर सड़क संपर्क टूट गया है। महाकोशल क्षेत्र में जिलों में बारिश के कारण कई पेड़ टूट गए हैं और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


सिवनी में 6 लोगों को बचाया
सिवनी की प्रभारी कलेक्टर निधि राजपूत ने बताया कि  केवलारी विकासखंड के ग्राम घाट खरपड़िया के पास बैनगंगा नदी में बाढ़ के कारण कुछ लोग टापू में फंस गए थे। इसमें से पेड़ में चढे़ बबलू ढीमर को हेलिकॉपर की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। टापू में फंसे मानसिंह एवं उनकी पत्नी मीरा, सुखलाल लोहार एवं एक अन्य व्यक्ति का एसडीईआरएफ दल द्वारा मोटर बोट एवं रस्सा की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। इसके अलावा लखनादौन विकासखंड के अंतर्गत ग्राम डुंगरिया तालाब का बांध टूटने से एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया। आसपास के ग्रामवासियों को सुरक्षित पुनर्वास केन्द्र में शिफ्ट किया गया है। रोटा नाला में आई बाढ़ के कारण भी लोगों को सुरक्षित पुनर्वास केन्द्र में शिफ्ट किया जा रहा है। लोगों के लिए स्वास्थ, भोजन सहित अन्य सुविधाएं प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें