मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्कुट फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और आठ से अधिक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के साथ बचाव अभियान जारी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका है, लेकिन एफएसएल जांच के बाद कारण स्पष्ट होगा।
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में पारले-जी बिस्कुट फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के साथ ही परिसर में बचाव अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष भारद्वाज ने बताया कि रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलने पर आधारताल थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल आठ से अधिक दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे हैं। इसके साथ ही बचाव अभियान भी चलाया जा रहा है।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के बाद स्पष्ट होगी वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आग के वास्तविक कारणों का पता फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम की जांच और आकलन के बाद ही चल सकेगा।
जनहानि की सूचना नहीं
एएसपी के मुताबिक, फिलहाल घटना में किसी की मौत या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं हो पाया है। आग पर काबू पाने और स्थिति का जायजा लेने के लिए संबंधित टीमें मौके पर मौजूद हैं।