फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: पारले-जी बिस्कुट फैक्ट्री में लगी आग, आठ से अधिक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे

Mon, 19 Oct 2026 04:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्कुट फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और आठ से अधिक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के साथ बचाव अभियान जारी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका है, लेकिन एफएसएल जांच के बाद कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
जबलपुर की फैक्ट्री में भड़की आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में पारले-जी बिस्कुट फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के साथ ही परिसर में बचाव अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष भारद्वाज ने बताया कि रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलने पर आधारताल थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल आठ से अधिक दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे हैं। इसके साथ ही बचाव अभियान भी चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- 2100 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन, महाअष्टमी पर मदिरा धार चढ़ाकर कलेक्टर-एसपी ने की ऐतिहासिक नगर पूजा
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के बाद स्पष्ट होगी वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आग के वास्तविक कारणों का पता फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम की जांच और आकलन के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन


जनहानि की सूचना नहीं
एएसपी के मुताबिक, फिलहाल घटना में किसी की मौत या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं हो पाया है। आग पर काबू पाने और स्थिति का जायजा लेने के लिए संबंधित टीमें मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें