फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: शादी के मंडप में ट्रैक्टर चलाकर पहुंची दुल्हन, एक हाथ से संभाला स्टेयरिंग दूसरे से की आतिशबाजी

Fri, 30 Jun 2023 10:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर शहर में हुई एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में दुल्हन ट्रैक्टर चलाकर मंडप में वर माला लेकर पहुंचती है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर में बरात लेकर पहुंची दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में हुई एक अनोखी शादी की चर्चा जोर शोर से हो रही है। इस अनोखी शादी की खास बात थी कि इसमें किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली दुल्हन खुद ट्रैक्टर चलाकर शादी के मंडप तक पहुंची। दुल्हन का अनोखा अंदाज देखकर वर और वधु पक्ष के लोग काफी खुश हुए। वहीं वर पक्ष के लोगों ने कहा कि हमारे घर में बहू नहीं बेटी आ रही है।
विज्ञापन




 

दरअसल जमुनिया गांव निवासी अखिल पटेल की शादी दमोह में रहने वाली शिवानी के साथ तय हुई थी। दोनों परिवार खेती किसानी का काम करते हैं। शिवानी भी अपने परिवार का खेती किसानी में हाथ बटाती हैं, जिसके चलते उसे ट्रैक्टर चलाना आता है। वर पक्ष की इच्छा थी कि शादी में कुछ ऐसा किया जाए जो यादगार बन जाए।  इसलिए जब दुल्हन को शादी के मंडप में पहुंचना था, तो वह वरमाला लेकर ट्रैक्टर में बैठकर स्टेज पर पहुंची। दुल्हन को इस तरह ट्रैक्टर पर देखकर घराती और बराती दोनों ही हैरान रह गए। दुल्हन शिवानी जहां एक हाथ से ट्रैक्टर का स्टेयरिंग संभाल रही थी, तो वहीं दूसरे हाथ से आतिशबाजी भी कर रही थी। इस अनोखी शादी की सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा हो रही है और अनोखी शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग शिवानी के अंदाज की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

ओवरब्रिज कंपनी में काम करता है दूल्हा
पाटन के जमुनिया गांव में रहने वाले अखिल पटेल जबलपुर में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज की कंपनी में कार्यरत है, इसके साथ ही वे अपने जमुनिया गांव में खेती का काम भी देखते है। वहीं दुल्हन शिवानी भी दमोह में अपने परिवार के साथ खेती का काम देखती रही, अब वह अपने ससुराल की खेती में पति की मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें