फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: कानफोडू साइलेंसर पर चढ़ा रोड रोलर, पुलिस की इस कार्रवाई से लोग खुश

Mon, 08 May 2023 06:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर जिले के मंडला में पुलिस ने कानफोड़ू साइलेंसर के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने जब्त किए गए कानफोड़ू साइलेंसर पर रोड रोलर चढ़ाकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
साइलेंसर पर चढ़ा रोड रोलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहनों में लगे कानफोडू साइलेंसर के खिलाफ पूरे मध्यप्रदेश में कार्रवाई जारी है। पुलिस ऐसे वाहनों पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए साइलेंसर को हटा रही है। मंडला पुलिस द्वारा जब्त किए गए साइलेंसर को रोड रोलर की मदद से नष्ट किया गया।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा चौराहों पर जब्त किए गए साइलेंसर को सजाया गया। इसके बाद उन पर रोड रोलर चला दिया गया, जिसके कारण साइलेंसर पूरी तरफ से नष्ट हो गए। बुलेट और मोटर साइकल में हुड़दंग मचाने के लिए नवयुवक मोडिफाइड चायना साइलेंसर लगाते हैं, जिसमें फटाने-फुटने तथा गोली चलने की आवाज आती है। कानफोड़ू आवाज के कारण सड़क पर चलने के वाले राहगीर को दिक्कत होती है और दुर्घटनाएं भी घटित होती हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से लोग प्रसन्न हैं। इसके अलावा कानफोडू साइलेंसर लगाने वालों में दहशत का माहौल है। वह स्वंय ही अपने वाहनों से कानफोड़ू साइलेंसर हटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें