वाहनों में लगे कानफोडू साइलेंसर के खिलाफ पूरे मध्यप्रदेश में कार्रवाई जारी है। पुलिस ऐसे वाहनों पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए साइलेंसर को हटा रही है। मंडला पुलिस द्वारा जब्त किए गए साइलेंसर को रोड रोलर की मदद से नष्ट किया गया।
पुलिस द्वारा चौराहों पर जब्त किए गए साइलेंसर को सजाया गया। इसके बाद उन पर रोड रोलर चला दिया गया, जिसके कारण साइलेंसर पूरी तरफ से नष्ट हो गए। बुलेट और मोटर साइकल में हुड़दंग मचाने के लिए नवयुवक मोडिफाइड चायना साइलेंसर लगाते हैं, जिसमें फटाने-फुटने तथा गोली चलने की आवाज आती है। कानफोड़ू आवाज के कारण सड़क पर चलने के वाले राहगीर को दिक्कत होती है और दुर्घटनाएं भी घटित होती हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई से लोग प्रसन्न हैं। इसके अलावा कानफोडू साइलेंसर लगाने वालों में दहशत का माहौल है। वह स्वंय ही अपने वाहनों से कानफोड़ू साइलेंसर हटा रहे हैं।