फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: नर्मदा में डूबे दोनों युवकों का नहीं मिला सुराग, तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Wed, 24 Apr 2024 11:43 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur Crime News: एसडीआरएफ की टीम सोमवार से दोनों युवकों की तलाश कर रही है। कल देर शाम तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में टीम को सफलता नहीं मिली। आज फिर युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्मदा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे दो युवकों का सुराग दूसरे दिन भी नहीं लग सका है। एसडीआरएफ की टीम गहरे पानी में दोनों युवकों की तलाश करती रही लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। आज बुधवार को भी युवकों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन



MPBSE MP Board Result 2024 Live: 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आज, सबसे पहले देखें अमर उजाला पर    

ग्वारीघाट थाना प्रभारी सत्तु राम मरावी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर सदर निवासी नित्तू कुरीर उम्र 25 साल, अजय पासी उम्र 35, सनी कुरीर उम्र 28 साल ऑटो से नर्मदा स्नान करने गौरीघाट पहुंचे थे। दोपहर लगभग दो बजे तीनों लहरी घाट में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान नित्तू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जिसे बचाने सनी-अजय भी गहरे पानी में चले गए। स्थानीय गोताखोरों ने जब तीनों को डूबता देखा तो वह बचाने के लिए नदी में कूदे। गोताखोर सनी को बचाकर बाहर ले आए, लेकिन अजय और नित्तू का पानी के बहाव के साथ बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल में पहुंच दोनों युवकों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली। आज फिर युवकों की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें