फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: अश्लील वीडियो का डर दिखाकर छात्र से ठगी, जालसाजों ने दिल्ली पुलिस बनकर ऐंठे 35 हजार रुपये

Thu, 21 Aug 2025 09:11 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

दहशत में आकर छात्र ने पहले 7,500 रुपये और फिर 28,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जालसाजों ने 71 हजार की और मांग की, जिससे युवक को शक हुआ और उसने परिजनों को जानकारी देकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़ा के एक युवक को जालसाजों ने दिल्ली पुलिस बनकर 35 हजार रुपये की चपत लगा दी। आरोपियों ने महिला द्वारा अश्लीलता की शिकायत करने पर उक्त वीडियो यूट्यूब पर अपलोड होने की धमकी देते हुए मामला रफा दफा करने रुपयों की मांग करते हुए युवक से ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करा लिए। रुपये भेजने के बाद आरोपियों का लालच बढ़ गया और उन्होंने और रुपयों की मांग की, जिसके बाद युवक को शंका हुई और उसने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुप्तानगर निवासी 21 वर्षीय सजल बेटियां बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र है, जिनके घर पर ही बर्तनों की दुकान है। विगत 2 जुलाई की दोपहर को सजल के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। उसने खुद को दिल्ली पुलिस होने का बताते हुए कहा कि तुम्हारा अश्लील वीडियो वायरल हो गया है। एक महिला तुम्हारी शिकायत लेकर थाने आई है और वीडियो कॉल कर महिला को भी दिखाया था और उसे वीडियो कॉल करने बोला। 

ये भी पढ़ें: जालसाजों का नया तरीका, सोशल मीडिया पर सस्ते सामान का झांसा देकर ठगी, कलेक्टर को भी नहीं छोड़ा
विज्ञापन


दहशत में आये सजल ने अपने मोबाइल से वाट्सएप वीडियो कॉल किया तो एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में दिखा एवं एक महिला भी दिखी, जो सिविल कपड़े में थी जो रो रही थी। तब फोन करने वाले जालसाज व्यक्ति ने बोला कि तुम इस महिला को सॉरी बोलो तब उसने सॉरी बोल दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने पुन: कॉल कर एक मोबाइल नंबर दिया और बोला कि यह मोबाइल नंबर यूट्यूब वाले का है। इससे बात करो, जिसके बाद सजल ने दिये हुए नंबर पर संपर्क किया तो यूट्यूब वाले ने बोला कि तुम्हारा 90 प्रतिशत अश्लील वीडियो अपलोड हो गया है, कुछ देर बाद 100 प्रतिशत अपलोड हो जाएगा। अगर तुमको अपना अश्लील वीडियो डिलीट कराना है तो तत्काल मेरे फोन पे-नंबर पर 35500-रुपये डालो तो मैं तुम्हारा अश्लील वीडियो डिलीट कर दूंगा। 
विज्ञापन


उसने पैसे नहीं होने की बात कही तो जालसाज बोला कि अभी आधे पैसे डाल दो बाकी बाद में डाल देना। जल्दी व्यवस्था करो और फोन लाइन पर लेकर फोन पे नंबर बताया। उसके बाद सजल ने दहशत में आकर साढ़े सात हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये। इसके कुछ देर बाद पुन: फोन आया और 28 हजार की डिमांड की गई, सजल ने उक्त राशि भी ट्रांसफर कर दी। इसके बाद आरोपियों का लालच बढ़ गया और उन्होंने 71 हजार रुपये की डिमांड की, जिस पर सजल को शंका हुई। उसने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें