फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: हाईवे पर मजदूरों को रौंदकर भागा कार चालक हिरासत में, पांच मौतों के बाद बड़ी गिरफ्तारी

Sat, 24 Jan 2026 10:30 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

हाईवे पर मजदूरों को कुचलकर फरार हुआ कार चालक आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। कई दिनों से चल रही तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को भागने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया। हादसे में पांच लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन
मजदूरों को रौंदकर भागा कार चालक पुलिस हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बरेला थाना क्षेत्र के सालीवाड़ा के पास नेशनल हाईवे पर काम कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कार से कुचलने वाले आरोपी चालक लखन सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से उस समय पकड़ा, जब वह फरार होने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 18 जनवरी की दोपहर सालीवाड़ा सिग्मा कान्हा के समीप हाईवे की रेलिंग पर काम करने के बाद भोजनावकाश कर रहे मजदूरों को सफेद रंग की निसान कार (क्रमांक एमपी-20 एक्सबी-1460) के चालक ने रौंद दिया था। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि करीब डेढ़ दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से तीन मजदूरों की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई थी। इस प्रकार हादसे में कुल पांच मजदूरों की जान चली गई थी।

ये भी पढ़ें: Dhar News: सड़क पार कर काम पर जा रही थी महिला, तेज रफ्तार बाइक सवारों ने छीन ली जिंदगी, मामला दर्ज
विज्ञापन


घटना के बाद हुए विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शासन ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने पहले ही कार मालिक दीपक सोनी पिता रमेश सोनी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने बताया था कि घटना के समय कार उसका भाई लखन सोनी चला रहा था। इसके बाद से पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही थी। बीती रात क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी लखन सोनी को रेलवे स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें