फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swachh Survekshan: स्पेशल कैटेगरी अवार्ड श्रेणी में जबलपुर दूसरे नंबर, वाटर सरप्लस शहरों में भी शामिल

Thu, 17 Jul 2025 08:48 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

स्वच्छता सर्वेक्षण की स्पेशल कैटेगरी अवार्ड श्रेणी में जबलपुर दूसरे नंबर पर रहा है। नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव ने इसके लिए नगर निगम के कर्मचारियों और शहरवासियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 की स्पेशल कैटेगरी अवार्ड श्रेणी में जबलपुर दूसरे नंबर पर रहा है। इसके अलावा जिले को वाटर सरप्लस शहरों में भी शामिल किया गया है। नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव ने इसके लिए नगर निगम के कर्मचारियों और शहरवासियों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि सफाई के लिए निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित रूप से किया गया, जिस पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा नियमित रूप से बैठकों का आयोजन कर कार्यों की समीक्षा की गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल ने एक साल में 3 पायदान की लगाई छलांग,बना देश में दूसरे नंबर का साफ शहर

उन्होंने बताया कि इसके लिए सीआईसी और सफाई कर्मचारियों को सफाई से संबंधित नियमों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सार्वजनिक शौचालयों में स्वयं जाकर सफाई व्यवस्था के पालन की जांच की गई। इसके अतिरिक्त, कचरा एकत्र करने के लिए सेंट्रलाइज्ड सेंटर बनाए गए, जिससे कचरे को व्यवस्थित रूप से एकत्र कर उसका निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  वायरल गर्ल मोनालिसा पिछोर पहुंची, देखने के लिए उमड़ी भीड़, फिल्म को लेकर विधायक लोधी से की चर्चा

साइंटिफिक लैंडफिल के कारण बढ़ी रैंकिंग
नगर आयुक्त यादव ने बताया कि कठौदा में आधुनिक कचरा निस्तारण प्रणाली के लिए साइंटिफिक लैंडफिल प्लांट स्थापित किया गया है, जिसकी विभिन्न स्तरों पर सराहना की गई है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक वेस्ट के उपयोग के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट भी लगाया गया है, जिसे और अधिक प्रभावशाली बनाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें