फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: शराबी पति ने टीचर पत्नी की चाकू से काटी गर्दन, शरीर पर किए कई वार, ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 11 Feb 2023 08:57 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति ने चाकू से पत्नी की गर्दन काट दी। मृतका प्राइमरी स्कूल में टीचर थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में शराबी पति ने परिवारिक विवाद के कारण शिक्षक पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी खुद को कमरे में बंद कर लिया और पड़ोसियों को धमकाता रहा। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसडीओपी लांजी दुर्गेष आर्मो से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थानाआ बहेला (लांजी) थाना अंतर्गत ग्राम अमेड़ा निवासी दुर्गा प्रसाद बावनकर (45) आदतन शराबी तथा बेरोजगार था। उसकी पत्नी सरला (40) प्राइमरी स्कूल में टीचर थी। उसकी दो बेटियां हैं, जिसमें से एक बालाघाट में रहकर पढ़ाई कर रही थी। दूसरी बेटी उनके साथ रहती थी।

पति-पत्नी के बीच अक्सर परिवारिक विवाद होता रहता था। गुरुवार रात लगभग आठ बजे परिवारिक विवाद के कारण पति ने चाकू से पांच छह वार किए तथा गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद के कमरे में बंद कर लिया। घटना की जानकारी लगने पर पड़ोसी खिड़की से देखते तो आरोपी युवक उन्हें मारने की धमकी देता। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें