फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, बालाघाट के सनतापुर की घटना

Wed, 22 Jun 2022 07:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्ची तथा एक बच्चा शामिल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 
विज्ञापन
सनतापुर ग्राम स्थित तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले के मलाजखंड थानांतर्गत सनतापुर ग्राम स्थित तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्ची तथा एक बच्चा शामिल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 
विज्ञापन


मलाजखंड थाना प्रभारी डीएस मरावी के अनुसार ग्राम सनतापुर भीमा गांव निवासी 9 वर्षीय तनुष्का उईके, 6 साल की प्रतिभा धुर्वे तथा पांच वर्षीय वेदांत गत दिवस योग दिवस होने के कारण आंगनवाड़ी गए थे। बच्चे आंगनवाड़ी में मध्याह्न भोजन करने के बाद वापस घर लौट आए थे। तीनों के घर आसपास है और आपस में रिश्तेदारी भी है।

घर आने के बाद वे खेलने के लिए निकल गए थे। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों की उनकी तलाश प्रारंभ की। गांव में नहीं मिलने पर परिजनों ने ग्रामीणजनों के साथ खेतों में तलाश प्रारंभ की। तलाश करने के बाद तीनों बच्चों की चप्पल मीनाक्षी योजना के तहत निजी जमीन में बन रहे तालाब के किनारे मिली। बारिश के कारण तालाब का जल स्तर बढ़ गया था। तलाश करने पर तीनों बच्चों के शव लगभग पांच फीट गहरे पानी में मिले। प्रकरण दर्ज कर बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें