फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापी पिता: 14 साल की बेटी से बनाता रहा संबंध, गर्भवती हुई तो पुलिस से कहा-गुजरात में हुआ दुष्कर्म; ऐसे खुला सच

Fri, 18 Jul 2025 10:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur Crime News: जबलपुर में एक पिता ने अपनी बेटी के साथ कई दिन तक लगातार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। चार महीने का गर्भ होने के बाद मामले का खुलाया हुआ। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jabalpur Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक पिता अपनी नाबालिग बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा है। पेट दर्द होने पर मासूम को अस्पताल ले जाया गया, इस दौरान डॉक्टर के जांच करने पर पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती है। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने बच्ची के पिता से पूछताछ की तो उसने कहा कि बेटी के साथ गुजरात में दुष्कर्म की घटना हुई थी। हालांकि, पुलिस की जांच के बाद सच सामने आया गया।  

विज्ञापन

एसडीओपी सिहोरा पारूल शर्मा ने बताया कि जिले के मझौली में 14 साल की किशोरी अपने माता-पिता और छोटे भाई-बहन के साथ रहती है। कुछ महीने पहले बच्ची के नाना का निधन होने पर उसकी मां और भाई-बहन अपनी ननिहाल चले गए थे। इस दौरान नाबालिग किशोरी और उसका पिता घर में अकेले थे। इसी का फायदा उठाकर पिता ने अपनी बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म किया। बीती चार जुलाई को उसके पेट में तेज दर्द होने पर उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान डॉक्टर ने जांच में पाया कि वह चार महीने की गर्भवती है।

अस्पताल की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता के पिता से पूछताछ की तो उसने पुलिस को गुमराह कर दिया। कहा कि कुछ महीने पहले वह परिवार के साथ काम करने के लिए गुजरात गया था। इस दौरान बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस पर पुलिस ने शून्य के तहत केस दर्ज कर डायरी जांच के लिए गुजरात पुलिस को भेज दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के पिता की मोबाइल लोकेशन निकाली तो वह भी हैरान रह गई। पता चला कि पीड़िता का पिता कभी गुजरात गया ही नहीं थी, वह जबलपुर में ही था। ऐसे में पुलिस को पीड़िता के पिता पर ही शक हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की तो उसने पूरी आपबीती सुना दी। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉस्को समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। वहीं, एमटीपी अधिनियम के तहत नाबालिग का गर्भपात करवा दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें