फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Crime: चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, दस दोपहिया वाहन सहित आठ मोबाइल बरामद

Tue, 09 Jan 2024 09:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर जिले में दो नाबालिगों को निरूद्ध सहित चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने दस दोपहिया वाहन और आठ मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर पुलिस ने दो गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से दो आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के दस दोपहिया वाहन तथा आठ मोबाइल बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरखपुर पुलिस ने 14 तथा 17 वर्षीय किशोर सहित रविशंकर नाहर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपने पास से चोरी की पांच मोटर साइकिल तथा आठ मोबाइल बरामद किए हैं।

इसी प्रकार लार्डगंज पुलिस ने शिवम शर्मा तथा उनके साथी रिंकू विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की पांच मोटर साइकिल बरामद किए हैं। चोर गिरोह के सदस्यों ने विभिन्न थानान्तर्गत वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। गिरोह के सदस्य अपनी अनावश्यक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें