फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Crime: हंसी मजाक में हुआ विवाद, कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Fri, 22 Sep 2023 07:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur Crime: जबलपुर जिले में हंसी मजाक के दौरान विवाद हो गया। ऐसे में कुल्हाड़ी से एक व्यक्ति की गर्दन काट दी गई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में बैठक के दौरान दो व्यक्ति में हंसी मजाक के दौरान विवाद हो गया। विवाद के कारण एक व्यक्ति की दूसरे व्यक्ति के घर में पहुंचकर गर्दन में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


टीआई पाटन नवल सिंह आर्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरिया मडवा निवासी चैत सिंह पाल उम्र 41 साल तथा धरमपाल उर्फ कुटटल मल्लाहा के बीच बुधवार रात बातचीत में मजाक के दौरान विवाद हो गया था। चैत सिंह ने घर आकर घटना के संबंध में परिजनों को बताया था। गुरुवार दोपहर धरमपाल कुल्हाड़ी लेकर चैत सिंह के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। चैत सिंह बाहर आया तो उसने कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला कर फरार हो गया।

घायल को उपचार के लिए पाटन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी को पडरिया के जंगल में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें