फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: पत्नी के चरित्र पर शक हुआ तो पति बना हैवान, हंसिए से काट दी गर्दन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 23 Jan 2024 08:06 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

भाई रितेश कुशवाहा ने बताया कि जीजा उसकी बहन के चरित्र पर संदेह करता था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरित्र संदेह पर सुसराल गए युवक ने पत्नी की गर्दन पर हंसिये से हमला कर दिया। घायल महिला ने अस्पताल पहुंचने के पहले की दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बरेला थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि ग्राम काशी महगवां निवासी रितेश कुशवाहा ने अपनी बहन रानू का विवाह 15 साल पहले सुशील कुशवाह निवासी पनागर से किया था। जीजा उसकी बहन के चरित्र पर संदेह करता था। बहन अपने पति तथा दो बच्चों के साथ मायके आई हुई थी। सोमवार की सुबह वो उसका पिता तथा छोटा जीजा खेत में खाद डालने चले गए थे। उसकी मां जानकी बाई सामने गोबर लेने गई थी।

सुबह लगभग दस बजे बहन किचन में सब्जी काट रही थी। तभी उसके चिल्लाने की आवाज आई। चिल्लाने की आवाज सुनकर वह किचन में गए थे तो देखा कि जीजा के हंसिया से बहन पर प्रहार कर रहे हैं। उन्होंने जीजा को रोककर घायल बहन को बरेला अस्पताल ले गये। हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। मेडिकल ने प्रारंभिक जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें