फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit And Run Act: जबलपुर में मालिक-अधिकारियों के बात को किया अनसूना, ड्राइवरों की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी

Tue, 02 Jan 2024 09:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर जिले में हिट एंड रन से संबंधित नए कानून के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी ट्रक और बस ड्राइवरों की हड़ताल जारी रही। अधिकारी तथा बस मलिकों ने हड़तालरत ड्राइवर से बात कर उन्हें समझाने के प्रयास किए। अधिकारियों व मालिकों की बात को अनसूना करते हुए दूसरे दिन भी ड्राइवरों की हड़ताल जारी रही।
विज्ञापन
हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में हड़तालरत बस और ट्रक चालक हिट एंड रन मामले में नए कानून का विरोध कर रहे हैं, जिसमें दस साल की सजा और सात साल रुपये जुर्माना का प्रावधान है। एसआईबीटी में पहुंचकर मंगलवार सुबह बस मालिकों तथा अधिकारियों ने हड़तालरत ड्राइवरों से बात करते हुए हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया। ड्राइवरों ने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि ट्रकों के पहिए थमने के कारण सब्जी, खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तु की सप्लाई प्रभावित रही है। बस के पहिए थमे रहने के कारण बस यातायात पूरी तरह से ठप रहा।

पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित
शाहपुरा स्थित पेट्रोलियम डिपो से महाकौशल के सभी जिलों सहित अन्य जिलों में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई होती है। अधिकांश सप्लाई प्राइवेट टैंकरों के माध्यम से होती है। संभागायुक्त के निर्देश पर पेट्रोल कंपनी अपने टैंकरों से सप्लाई कर रही है। पेट्रोल कंपनी के पास आश्यकता अनुसार टैंकर नहीं होने के कारण सप्लाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर लगी रही लाइन
पेट्रोल की सुनिश्चित रूप से सप्लाई नहीं होने के कारण कई पंपों में स्टॉक खत्म होने के कारण ताले लटके रहे। लोग एक दूसरे से किस पंप में पेट्रोल उपलब्ध है, इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे थे। पेट्रोल भरवाने के लिए पंपों में लंबी लाइन लगी रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पंपों में पुलिस भी तैनात की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें