मझौली थानांतर्गत ग्राम सोनवाली के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों में सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल में सवार दस वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई तथा चार व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मझौली पुलिस के अनुसार गोसलपुर निवासी चंदन श्रीवास अपनी पत्नी वर्षा श्रीवास तथा दस वर्षीय बच्ची पल्लवी श्रीवास को मोटरसाइकिल में बैठलकर सुहासिनी माता दर्शन के लिए ले जा रहा था। ग्राम डूंगरिया निवासी सावन गोटिया, नीरज कोल तथा विनय पाल सुहासिनी माता के दर्शन कर लौट रहे थे। दो मोटर साइकिल तेज रफ्तार में थी और मझौली-सिहोरा मार्ग स्थित ग्राम सोनवानी के समीप उनकी आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।
ये भी पढ़ें-
हेड कांस्टेबल की संपत्ति 64 करोड़ पार, पत्नी के नाम पर खरीदी बेशकीमती जमीनें
भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। भिड़ंत के कारण दस बच्ची बच्ची उछलकर सड़क में जा गिरी और गंभीर चोट आने के कारण उसकी घटनास्थल में मौत हो गई। मोटरसाइकिल में सवार महिला सहित चार व्यक्ति घायल हो गए। इस घटना के कारण मर्ग में आवाजाही प्रभावित हो गई थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल में पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाकर यातायात सुचारू रूप से प्रारंभ करवाया। गंभीर चोट आने के कारण दो व्यक्तियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। विवेचना में मिले साक्ष्यो के आधार पर विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी।