फिलिस्तीनी झंडा लहराने वाले चार गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
बालाघाट जिले में ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान गत दिवस फिलिस्तीन झंडा लहराने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने फिलिस्तीनी झंडा फहराने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में एक नाबालिग है। इसने इंस्टाग्राम में वीडियो देकर झंडा तैयार करवाया था।
गौरतलब है कि पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जाने ईद-मिलादुन्नबी पर्व पर गत दिवस जामा मस्जिद से पूरी जुलुसे-मोहम्मदी प्रारंभ हुआ था। जुलूस के दौरान शाकिब नाम के युवक और उसके साथियों के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराते हुए दिखाई दिए। इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया था कि इस कृत्य से सम्पूर्ण हिन्दुस्तानियों की भावनाओं को आहत किया है। देश के लोगों के बीच वैमनस्य की भावना उत्पन्न होने की संभावना है। पुलिस ने धारा 197 के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया था।
पुलिस ने शाकिब खान उम्र 25 साल निवासी रजा नगर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि 17 वर्षीय किशोर ने जुलूस के दौरान उसे झंडा दिया था। किशोर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की उसने बताया कि उसने सोहेल खान को इंस्टाग्राम में फिलिस्तीन का झंडा फहराते हुए देखा था। जिसके बाद उसके ईद के जुलूस के दौरान झंडा फहराने की योजना बनाई। उसने मोहल्ले में रहने वाली हिना उर्फ रानी को फिलिस्तीन का झंडा दिखाने से फोटो दिखाते हुए सिलवाया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी किशोर सहित शाकिब, तोहिब बेग तथा सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है।