फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जस्टिस सुरेश कुमार कैत होंगे मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, कॉलेजियम की नई सिफारिश

Tue, 17 Sep 2024 10:20 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जस्टिस सुरेश कुमार कैत को सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। अभी जस्टिस कैत दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज हैं।
विज्ञापन
जस्टिस सुरेश कुमार कैत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज सुरेश कुमार कैत मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश की है। इससे पहले जीएस संधावालिया के नाम की सिफारिश की गई थी, लेकिन कॉलेजियम ने इसमें बदलाव किया है। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति की सहमति से जस्टिस कैत की नियुक्ति के आदेश जारी किए जाएंगे। जस्टिस सुरेश कुमार कैत को सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। वर्तमान में जस्टिस संजीव सचदेवा मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस हैं। अभी जस्टिस कैत दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज हैं। उन्हें 5 सितंबर 2008 को जज नियुक्त किया गया था। वे देशभर में हाईकोर्ट न्यायाधीशों की वरिष्ठता सूची में पांचवें नंबर पर हैं। वे 23 मई 2025 को रिटायर होंगे। वे मप्र हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सचदेवा से भी वरिष्ठ हैं। कॉलेजियम ने अपने 11 जुलाई 2024 के आदेश में परिवर्तन करते हुए जस्टिस कैत को मप्र हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया है। 

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल निर्धारित पद 53 है। वर्तमान में हाईकोर्ट में पदस्थ न्यायाधीशों की संख्या 34 है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के 19 पद रिक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें