फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: घाट फेस्टिवल कैंसिल होने पर मचे बवाल के बाद FIR, पुलिस ने किया आयोजकों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Fri, 24 Jan 2025 11:09 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

लम्हेटा बाईपास के एम्बियंस लॉज में आयोजित घाट फेस्टिवल में कलाकारों के न पहुंचने और कार्यक्रम रद्द होने से आक्रोशित भीड़ ने हंगामा और तोड़फोड़ की। आयोजकों पर टिकट के नाम पर धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लम्हेटा बाईपास स्थित एम्बियंस लॉज में गुरुवार को आयोजित घाट फेस्टिवल में कार्यक्रम रद्द होने के बाद बवाल मच गया। पुलिस ने आयोजकों पर धोखाधड़ी और बलवा उत्पन्न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सुनील ग्रोवर और पीयूष मिश्रा सहित अन्य कलाकारों का शाम 6 बजे से प्रदर्शन तय था। करीब 1500-2000 लोग मौजूद थे, लेकिन रात 8:30 बजे तक किसी भी कलाकार के न पहुंचने से भीड़ आक्रोशित हो गई। आयोजकों से जवाब मांगने पर कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने के कारण लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ गई।

धोखाधड़ी और अव्यवस्था
आयोजकों ने टिकट बुक माय शो और काउंटर के माध्यम से 600-3500 रुपये तक की राशि में टिकट बेचे थे। वीआईपी और जनरल श्रेणियों में टिकट बांटे गए, लेकिन कलाकारों को भुगतान न करने के कारण वे कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे। इसी तरह लाइट, साउंड, एंकर और अन्य वेंडरों को भी अनुबंधित राशि का भुगतान नहीं किया गया, जिससे वे भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाए।
विज्ञापन


पुलिस ने आयोजक संस्था के मैनेजर राहुल मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। इन पर जनता से टिकट के नाम पर लाखों रुपये वसूलने, फर्जीवाड़ा करने और गबन का आरोप है। पुलिस ने स्थिति संभालने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें