फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर-नागपुर हाईवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत; पत्नी गंभीर

Mon, 15 Jun 2026 09:56 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर-नागपुर हाईवे के बरगी क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दंपत्ति और उनके पांच वर्षीय बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर घायल होकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरगी क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उसके पांच वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार जारी है।

बरगी सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा के अनुसार, 15 जून की दोपहर गौर पुलिस चौकी और बरगी थाना क्षेत्र के बीच नर्मदा नदी पुल पर एक तेज रफ्तार हाइवा (क्रमांक MP 34 ZF 6543) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


पढे़ं: टाइगर रिजर्व के पास भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकराई; पांच लोगों की मौत

हादसे के समय बरेला से चरगवां सगड़ा लौट रहे छोटेलाल उइके (35 वर्ष), उनकी पत्नी अर्चना उइके और उनका पांच वर्षीय पुत्र बाइक पर सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटेलाल और उनके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गौर चौकी और बरगी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें