फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake in MP: जबलपुर समेत प्रदेश के छह जिलों में 4.3 तीव्रता का भूकंप, डिंडौरी से 10 किमी दूर था केंद्र

Tue, 01 Nov 2022 02:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Earthquake in Jabalpur Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के छह शहरों में मंगलवार सुबह लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। केंद्र डिंडौरी से 10 किमी दूर मिला है।
विज्ञापन
जबलपुर समेत प्रदेश के 6 जिलों में भूकंप के हल्के झटके - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जबलपुर समेत छह जिलों में मंगलवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। करीब 50 सेकंड तक लोगों ने जमीन में कंपन महसूस की, डरकर लोग घरों से बाहर निकल। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई हैं। केंद्र जबलपुर से 35 किमी दूर और डिंडौरी से 10 किमी दूर रहा। भूकंप का हाइपो सेंटर 10 किमी की गहराई पर मिला है।
विज्ञापन


सुबह करीह 8 बजकर 43 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग दहशत में घरों से बाहर निकल गए। प्रदेश के छह जिलों डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर बालाघाट और उमरिया जिले में लोगों ने धरती में कंपन महसूस किया। जबलपुर के पाटन और रानी दुर्गावती समाधि स्थल के आस-पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा रांझी में भी कुछ जगहों पर कंपन महसूस की गई। हालांकि भूकंप से किसी फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।  गृह विभाग के ACS राजेश राजौरा ने कहा कि आज सुबह 8:43 बजे आए भूकम्प (रिचटर स्केल पर ४.३) के कारण जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, उमरिया में कोई जनहानि या किसी संपति हानि की सूचना स्टेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को ज़िला कंट्रोल रूम्स से अभी तक कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें