फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: जबलपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, बीच सड़क पर युवक को घेरकर चाकुओं से गोदा, मौत

Wed, 13 May 2026 08:46 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur: जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में पैसे के लेनदेन के विवाद में बदमाशों ने दिनदहाड़े ड्राइवर आयुष गुप्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मृतक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहीनाका के पास मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक पर तब तक वार किए, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की गश्त और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


पैसे के लेनदेन का विवाद
जानकारी के अनुसार, शाहीनाका निवासी आयुष गुप्ता, जो पेशे से ड्राइवर था, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अपने काम से घर लौट रहा था। तभी अंबा टेंट हाउस के पास पहले से घात लगाए बैठे 4-5 बदमाशों ने उसे घेर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों और आयुष के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते बाइक और एक्टिवा से आए बदमाशों ने बीच सड़क पर आयुष पर चाकुओं से हमला बोल दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सरेबाजार हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घायल आयुष को लहूलुहान हालत में स्थानीय लोग मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक में MP कनेक्शन! सीहोर की यूनिवर्सिटी का नाम आते ही मचा बवाल, नाशिक से आरोपी छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश शुरू
पुलिस ने प्राथमिक जांच और चश्मदीदों के बयान के आधार पर रोहन पटेल, आयुष श्रीपाल, काला और उनके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें