फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: डिप्टी रेंजर रिश्वत की पहली किश्त लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा, लकड़ी परिवहन के लिए मांगी थी रकम

Fri, 26 Sep 2025 11:04 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

आरोपी लकड़ी के परिवहन के लिए हर महीने रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता शकील मोहम्मद वहीद की शिकायत पर सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त पुलिस ने पाटन के डिप्टी रेंजर ढेलन सिंह यादव को गुरुवार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। आरोपी रेंजर अपने शासकीय आवास में एक कारपेंटर से उक्त रिश्वत ले रहा था, जोकि लकड़ी के परिवहन के लिए मांगी गई थी। आरोपी लकड़ी के परिवहन के लिए पांच हजार रुपये की महीना बंदी बांधने के लिए पीड़ित पर दवाब बना रहा था। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी डिप्टी रेंजर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि कटरा मोहल्ला पाटन निवासी 38 वर्षीय शकील मोहम्मद वहीद ने शिकायत की थी, जिसमें उसने बताया था कि वह एक कारपेंटर है और लकड़ी के परिवहन का काम करता है। डिप्टी रेंजर ढेलन सिंह यादव उनसे वन क्षेत्र में लकड़ी का काम और परिवहन जारी रखने के एवज में हर महीने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त पुलिस ने तत्काल इसका सत्यापन कराया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें- गोपाल प्रसाद भंडार चला रहा यूसुफ खान, श्रद्धालुओं से अड़ीबाजी में हुई पहचान, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद गुरुवार को लोकायुक्त दल ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ढेलन सिंह यादव ने अपने सरकारी आवास पर शकील से पांच हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उक्त कार्रवाई को लोकायुक्त निरीक्षक राहुल गजभिये के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक जितेंद्र यादव और लोकायुक्त जबलपुर के अन्य सदस्य शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें