ट्रैक्टर पर सवार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
दर्जनों ट्रैक्टर पर सवार होकर कटनी कांग्रेस ने शुक्रवार को किसान न्याय यात्रा निकाली है, जिसमें शमिल हुए कांग्रेस नेता अमित शुक्ला ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा है। अमित शुक्ला ने कहा, पूरा देश बीजेपी के झूठे वादों से परेशान है। मध्यप्रदेश के किसान अपनी उपज के समर्थन मूल्य की मांग के लिए आंदोलन और प्रदर्शन कर रहा है। बीते दस साल में खेती 25 हजार रुपये महंगी हो गई है। क्योंकि बीजेपी राज में डीजल 35 रुपये लीटर महंगा हुआ है तो वहीं सरकार कीटनाशक में 18 प्रतिशत, खेती के उपकरणों में 12 प्रतिशत तो खाद में पांच प्रतिशत का गब्बर टैक्स बढ़ाकर वसूल कर रही है।
किसान न्याय यात्रा में शामिल होने पूर्व विधायक सौरभ सिंह, नीरज सिंह बघेल, पद्मा शुक्ला, संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा, एनएसयूआई नेता अजय खटीक सहित सैकड़ों कांग्रेसी दर्जन भर ट्रैक्टर में बैठकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कचहरी चौकी पहुंचे थे। जहां उन्होंने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों की उपज का समर्थन मूल्य देने की मांग रखी है।
इसी दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ने कहा कि किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का वादा देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। लेकिन उनकी नेशनल स्टेटिस्टिकल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि हर किसान के ऊपर 74 हजार का कर्जा है। वहीं, औसतन प्रतिदिन आय महज 27 रुपये रह गई है। किसान अपना खून पसीने बहाकर खेती करता है। लेकिन उसकी उपज का सरकार समर्थन मूल्य भी नहीं दे रही है। इन तमाम मुद्दों को लेकर आज कटनी कांग्रेस सैकड़ों की संख्या में शामिल होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि बीजेपी, हमारी मांग जो किसान हित में है, अगर उसे पूरा नहीं करेंगी तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।
ट्रैक्टर में सवार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष
ट्रैक्टर में सवार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष
ट्रैक्टर में सवार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष
किसान न्याय यात्रा रैली