फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: GRP थाने के पास चली गोली में यूपी का शख्स लहूलुहान, हालत खराब होने पर जबलपुर रेफर

Fri, 20 Sep 2024 02:32 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

यूपी जा रहे रेल यात्री को नाश्ते के लिए स्टेशन से बाहर निकलना उस वक्त भारी पड़ गया जब कुछ बदमाशो ने उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
घायल का इलाज करते डॉक्टर और जांच करने पहुंची पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में दो गुटों के विवाद में यूपी का एक शख्स गोली लगने से घायल हो गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कटनी जंक्शन के पास का बताया गया, जहां पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


कटनी मुख्य जंक्शन के पास देर रात चली गोली से एक बार फिर कटनी पुलिस के कार्य प्रणाली सवालिया निशान घेरे पर आ खड़ी हुई है। बता दें घटना GRP थाने से चंद कदमों की दूरी पर अंजाम दी गई, जहां कोतवाली पुलिस से लेकर जीआरपी पुलिस चौबीसों घंटे मौजूद रहती है। बावजूद इसके बदमाशों ने अपनी दहशत गर्दी कायम रखने के लिए बैलट घाट निवासी के ऊपर कट्टे से फायर कर दिया, लेकिन उनकी बंदूक का निशान चूकते ही वो गोली सीधे 41 वर्षीय अरुण दुबे की पीठ पर जा लगी और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बंदूक चलते की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल को कटनी जिला अस्पताल लाकर उसका इलाज शुरू करवाया है।

कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि कटनी रेलवे स्टेशन के पास तरुण जाटव, रितेश निषाद और विष्णु निषाद ने पुरानी रंजिश को लेकर बैलट घाट निवासी ओम गोस्वामी पर कट्टे से फायर किया था, लेकिन गोली ओम गोस्वामी को लगने की बजाय वहां से गुजर रहे राहगीर अरुण दुबे के पीठ पर जा लगी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति अरुण उत्तरप्रदेश के भदौही जिले के सूरियावा का रहने वाला है जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। विवाद की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर आशीष पांडे ने बताया कि गंभीर हालत में एक शख्स को कोतवाली पुलिस ने यहां लाया गया है जिसकी पीठ के नीचे वाले हिस्से में गोली लगी हुई है उसका इलाज शुरू किया लेकिन गोली कितने अंदर तक चोट पहुंचाई है इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं घायल व्यक्ति की हालत अभी ठीक है लेकिन उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
 

घायल का इलाज करते डॉक्टर और जांच करने पहुंची पुलिस

 

घायल का इलाज करते डॉक्टर और जांच करने पहुंची पुलिस

 

घायल का इलाज करते डॉक्टर और जांच करने पहुंची पुलिस

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें