फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रेलवे पुल निर्माण पर मिली शिकायत, CBI ने NHAI, रेलवे सहित श्रीजी इंफ्रा के पांच लोगों पर कंसा शिकंजा

Mon, 24 Jul 2023 11:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/कटनी

सार

कटनी जिले में बायपास फोरलेन सड़क निर्माण कंपनी पर सीबीआई की टीम ने दबिश दी है। मौके से मिले कागजातों के आधार पर रेलवे, NHAI के 2 - 2 लोग सहित रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी श्रीजी इंफ्रास्ट्रक्चर के एक एम्प्लॉय को पकड़ते हुए पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बायपास फोरलेन सड़क निर्माण में जुटी कंपनी पर सीबीआई ने शिकंजा कसा है। कार्रवाई की वजह रेलवे लाइन पर बन रहे पुल को बताया जा रहा है। दरअसल सीबीआई की टीम को शिकायत मिली थी कि कटनी रेलवे लाइन पर बन रहे पुल मे श्रीजी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने रेल और एनएचएआई  अधिकारियों के साथ मिलकर लाखो रुपए का फर्जीवाड़ा किया है।शिकायत के बाद सीबीआई के दो दर्जन से अधिक अधिकारियों ने श्रीजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के भोपाल जबलपुर और कटनी में ऑफिस में एक साथ दबिश दी। कटनी, जबलपुर सहित भोपाल स्थित ऑफिस में दबिश दी गई। मौके से मिले कागजातों के आधार पर रेलवे, NHAI के 2 - 2 लोग सहित रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी श्रीजी इंफ्रास्ट्रक्चर के एक एम्प्लॉय को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें श्रीजी कंस्ट्रक्शन द्वारा कटनी जिले की बायपास की करीब 20 किमी सड़क टूलेन से बढ़ाकर फोरलेन का काम कर रही है। इसी 20 किमी के बीच रेलवे लाइन जाती है। इसी पर निर्माण होने वाले ब्रिज को लेकिन पैसों की सौदेबाजी हुई थी। इसकी शिकायत दिल्ली और भोपाल सीबीआई तक जा पहुंची थी। बताया जा रहा है कार्रवाई अगले कुछ दिन और चल सकती है। जिसके बाद ही कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है।

जबलपुर प्रतिनिधि के मुताबिक जबलपुर में कटनी चेक नाका स्थित श्रीजी इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यालय में सीबीआई ने दबिश दी। इस दौरान सीबीआई की टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त करते हुए एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया है। सीबीआई की टीम ने दद्दा परिसर स्थित कंपनी के एक कर्ताधर्ता के घर में भी दबिश दी है। श्रीजी इंफ्रास्ट्रक्चर सड़क निर्माण करती है। सड़क निर्माण में हुए घोटाले की शिकायत दिल्ली सीबीआई से की गई थी जिसके बाद जांच की जिम्मेदारी जबलपुर सीबीआई को दी गई थी। कार्रवाई के दौरान कार्यालय तथा दद्दा परिसर स्थित निवास में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात था और किसी के भी आवागमन पर रोक रही थी मीडिया को भी कार्रवाई से दूर रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें