फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बच्चों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो शेयर करना जीतू पटवारी को पड़ सकता है महंगा, एएसपी ने कही ये बात

Mon, 19 Feb 2024 01:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

MP News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें बच्चों की पिटाई हो रही है। जीतू पटवारी ने लिखा कि भाजपा नफरत का नंगा नाच फैला रही है। वहीं ये वीडियो जबलपुर का बताया जा रहा है। अब इस मामले में जबलपुर के एएसपी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उक्त वीडियो जबलपुर का नहीं है।
 
विज्ञापन
जीतू पटवारी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक डंडे से पांच बच्चों की पिटाई कर रहा है। सभी बच्चों के हाथ पैर रस्सी से बंधे हैं। वीडियो जबलपुर का बताया जा रहा है। बच्चों की पिटाई का यह वीडियो मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। जीतू पटवारी ने भाजपा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधते हुए लिखा है कि दिल दहलाने वाला यह दृश्य पत्थरदिल को भी विचलित कर सकते हैं।

विज्ञापन



क्या कहा एएसपी ने

वहीं, इस मामले में जबलपुर के एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो का जबलपुर से कोई भी लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने सभी थाना प्रभारियों से इस वीडियो की तस्दीक कराई है, जोकि जबलपुर का होना नहीं पाया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल करने वालों पर हम कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करने वालों की कुंडली खंगालेगे और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करेंगे।

बेरहमी से पीटता रहा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 58 सेकेंड के इस वीडियो में पांचों बच्चे एक ही रस्सी से बंधे हैं। बच्चे चीख-चीखकर रो रहे हैं। युवक से छोड़ देने की गुहार लगा रहे हैं। आसपास काफी भीड़ है, जो बच्चों को छोड़ देने की बात युवक से कह रही है। लेकिन युवक किसी की नहीं सुन रहा है, बच्चों को पीट रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें