फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: नकली सोना गिरवी रख बैंक को 43 लाख की चपत, दो वैल्यूअर समेत 15 पर केस दर्ज

Wed, 10 Jun 2026 07:10 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में पंजाब नेशनल बैंक की सदर शाखा में नकली सोना गिरवी रखकर 38.81 लाख रुपये का गोल्ड लोन लेने का मामला सामने आया है। ब्याज सहित राशि 43.17 लाख रुपये पहुंच गई। पुलिस ने दो वैल्यूअर समेत 15 आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
आर्थिक अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब नेशनल बैंक की सदर शाखा में नकली सोना गिरवी रखकर लाखों रुपये का गोल्ड लोन लेने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। मामले में पुलिस ने बैंक के दो गोल्ड वैल्यूअर समेत 15 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों पर बैंक को 43 लाख रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

सीएसपी कैंट उदय सिंह बागरी के अनुसार, सदर शाखा के मुख्य शाखा प्रबंधक राजकुमार कोरी को गोल्ड लोन खातों में गड़बड़ी की आशंका हुई। इसके बाद गिरवी रखे गए सोने की दोबारा जांच (री-वैल्यूएशन) कराई गई। जांच में 12 खाताधारकों द्वारा बैंक में जमा कराया गया सोना नकली निकला।

पुलिस के अनुसार, सोने की शुद्धता की जांच बैंक के पैनल गोल्ड वैल्यूअर राजीव सोनी (नया रामनगर, अधारताल) और आशुतोष सराफ (मौलाना की गली, मन्नूलाल अस्पताल के पीछे) ने की थी। जांच में लापरवाही या मिलीभगत की आशंका के चलते दोनों को भी आरोपी बनाया गया है।

नकली सोना गिरवी रखकर लोन लेने वालों में रजनीश दाहिया, नितिन काछी, शहनाज बेगम, सोनू साहू, राहुल सिंह ठाकुर, देवेंद्र कुर्मी, प्रीती बाई फड़ेरे, पूजा सोनी, सुंदरलाल साहू, सोमनाथ कर्ण, सत्यम पटेल और रिजवान मंसूरी शामिल हैं।

विज्ञापन


पढे़ं:  चुनाव आयोग ने भी नहीं मानी मीनाक्षी नटराजन की दलील तो क्या करेगी कांग्रेस? कौन सा रास्ता अब भी बाकी

इन आरोपियों ने कुल 38.81 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया था, जो ब्याज सहित बढ़कर 43.17 लाख रुपये से अधिक हो गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बैंक रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें