जबलपुर की बैंक में तीन लोग हेलमेट लगाकर घुसे थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएसपी आदित्य सिंघानिया ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात की पूरी रिकॉर्डिंग को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी एकत्र किए गए हैं और उनकी जांच भी जारी है। आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और उसके आधार पर पुलिस पतासाजी में जुटी हुई है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना को अंजाम देने के दौरान आरोपियों ने किसी प्रकार की हिंसक वारदात को अंजाम नहीं दिया।
दूसरे प्रदेश की गैंग होने की संभावना
सीएसपी सिहोरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार दूसरे प्रदेश की गैंग ने सुनियोजित ढंग से घटना को अंजाम दिया है। पुलिस डकैती की वारदात को अंजाम देने तथा उसका सहयोगी के संबंध में भी पतासाजी कर रही है। जिले की सभी सीमाओं पर नाकाबंदी की गई है। पुलिस घटना की सभी एंगल से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें-
धार से आकर चोर गिरोह ने जबलपुर में की चोरी, 8.80 लाख के जेवर बरामद; इन जगहों पर वारदात को दिया अंजाम