फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: तेज रफ्तार में कार चला रहे डॉक्टर ने छह लोगों को रौंदा, दो की मौत; बच्ची सहित तीन घायल

Sat, 04 Jan 2025 10:23 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur News: तेज रफ्तार में कार चला रहे डॉक्टर ने एक के  बाद एक छह लोगों को रौंदा।  बेकाबू कार से बचने के लिए सड़क के किनारे खड़े लोग भी भागने लगे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार में कार चला रहे एक डॉक्टर ने सड़क पर चल रहे 6 लोगों को रौंद दिया। इस घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई।  एक बच्ची सहित चार व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई है। घायलों में दो व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक बीएचएमएस डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


विजय नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएचएमएस डॉ संजय पटेल अपने साथियों के साथ कार क्रमांक एमपी 20 जेडई 1572 में सवार होकर दीनदयाल चौक की तरफ से जा रहे थे। एसबीआई चौक के समीप रात लगभग 10 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर साइड रोड में चली गयी और तेज रफ्तार में होने के कारण एक बच्ची सहित 6 लोगों को रौंद दिया।

घटना के बाद कार में सवार डॉक्टर को लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथी मौका पाकर भाग गये। पुलिस ने सूचना मिलने पर तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। दुर्घटना में ने 65 वर्षीय मुन्नी बाई सेन तथा 60 वर्षीय रवि शंकर दुबे की मौत हो गयी। घायल दीपा शुक्ला, वैशाली नामदेव सहित दो अन्य व्यक्तियों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

डॉक्टर के हार्ट में है तीन ब्लॉकेज

विज्ञापन

आरोपी डॉक्टर ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके हार्ट में तीन ब्लॉकेज है। तीन ब्लॉकेज 90 प्रतिशत से अधिक है और उसका इलाज चेन्नई में चल रहा है। वह चेकअप करवाने के बाद कुछ दिन पहले ही वापस लौटा था। कार चलाते समय उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। जिसके कारण यह हादसा घटित हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें