फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: एक दर्जन फरार आरोपियों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित, तमाम प्रयासों के बाद भी पुलिस नहीं पकड़ सकी

Tue, 08 Oct 2024 08:08 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur: लंबे समय से फरार चल रहे एक दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने पांच-पांच हजार रुपये क इनाम घोषित किया है। पुलिस तमाम प्रयास के बावजूद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन के फर्जीवाड़े सहित मारपीट व अन्य मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी पर जबलपुर के पुलिस अधीक्षक ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस तमाम प्रयास के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। जिन आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है, उनमें से आधा दर्जन फर्जी वसीयत के जरिए जमीन की हेरफेर वाले आरोपी हैं। उनके खिलाफ विजय नगर थाने में प्रकरण दर्ज है।

विज्ञापन


पुलिस ने विजय नगर थाने में दर्ज अपराध में फरार चल रहे आरोपी हर्ष पटेल पिता मुकेश पटेल निवासी करमेता एकता नगर विजय नगर, अमिता पाठक पति जेएन. पाठक निवासी जीबीएन. कॉलोनी एकता नगर विजय नगर, रवि शंकर चौबे पिता श्याम नारायण चौबे निवासी गढ़ा, अजय चौबे पिता श्याम नारायण चौबे निवासी गढ़ा, दीपा दुबे पिता श्याम नारायण चौबे निवासी गढ़ा, जागेंद्र पीपरे पिता पूरन पीपरे उम्र 56 वर्ष निवासी शांति नगर दमोहनाका गोहलपुर की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

इसके साथ ही गोसलपुर थाने में दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी राज राजपूत पिता महेंद्र उर्फ कालू राजपूत निवासी गुडहाई चौक गोसलपुर व रोहित बर्मन निवासी गोसलपुर की गिरफ्तारी पर भी पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा सिविल लाइन में दर्ज मामले में फरार अमनलाल यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम भिड़की बरगी, सिहोरा थाने में एक अज्ञात आरोपी की जानकारी देने व गोरखपुर में एनडीपीएस एक्ट में फरार शातिर बदमाश बडकू सोनकर पिता जगदेव सोनकर उम्र 41 वर्ष निवासी सेठी नगर गोरखपुर एवं पनागर थाने में दर्ज प्रकरण में फरार उमेश उर्फ मुल्ले केवट पिता मुकेश केवट निवासी पपरिया कुसनेर पनागर की गिरफ्तारी पर भी पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें