फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Crime: अधेड़ व्यक्ति 10 साल के बच्चे से करता था दुष्कृत्य, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Sat, 28 Sep 2024 08:14 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

पुलिस ने आरोपी अधेड़ व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। आरोपी अधेड़ विगत दो महीने से बालक के साथ  दुष्कृत्य कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले में अधेड़ व्यक्ति द्वारा दस वर्षीय बालक के साथ दुष्कृत्य किये जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अधेड़ व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। आरोपी अधेड़ विगत दो माह से बालक के साथ दुष्कृत्य कर रहा था।

विज्ञापन


गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहमद नगर में राजा उर्फ वलिद कुरैशी उम्र 48 साल की मटन-चिकन शॉप है। क्षेत्र में रहने वाला दस वर्षीय बालक उसकी दुकान के सामने से निकलता था। बालक लगभग दो माह पूर्व उसकी दुकान के सामने से निकल रहा था, तभी राजा उसे अपने दुकान में ले गया और उसके साथ दुष्कृत्य किया। इस संबंध में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण बच्चे ने घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी।

बालक विगत 26 सितंबर को राजा की दुकान के सामने से निकल रहा था। बालक को वह जबरदस्ती दुकान में ले गया और उसके साथ दुष्कृत्य किया। बच्चे ने घर पहुंचने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें