मझौली थानान्तर्गत खितौला पड़वार गांव में एक युवक ने शराब के नशे में मंदिर में घुसकर हनुमान जी की प्रतिमा के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगा। शराबी ने प्रतिमा को पैरों से अपमानित किया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने मंदिर पहुंचकर युवक की हरकतों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
प्रभारी थाना प्रभारी अमित मिश्रा से प्राप्त जानकारी ग्राम खितौला पडवाड निवासी विनोद महोबिया गत रात शराब के नशे में था। नशे की हालत में वह गांव में बने मंदिर में आया और वहां स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को लातों से धकियाना लगा। जमीन पर लेटकर प्रतिमा पर लात भी रख दी। उसने न केवल मूर्ति के साथ अभद्रता की बल्कि भद्दी गालियां देने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने मंदिर में पहुंचकर युवक के कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया। इस दौरान युवक को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
ये भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश पदाधिकारी घोषित: लता वानखेड़े समेत चार महामंत्री, सिंधिया गुट से प्रभुराम चौधरी शामिल
आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग करते हुए बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गये थे। मझौली आरोपी विनोद महोबिया के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने, अपमान और शांति भंग करने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि युवक शराब के नशे में था और जानबूझकर ऐसा कृत्य किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।