फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: किसी युवक से फोन पर बात की, फिर आरपीएफ महिला आरक्षक ने बैरक में लगा ली फांसी

Wed, 09 Feb 2022 04:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

महिला आरक्षक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। 24 वर्षीय महिला आरक्षक मदन महल थाने की आरपीएफ चौकी में पदस्थ थी। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि रात में किसी युवक से बात करने के बाद उसने फांसी लगाई है। 
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 24 वर्षीय महिला आरक्षक मदन महल थाने की आरपीएफ चौकी में पदस्थ थी। मंगलवार रात ड्यूटी से लौटने के बाद बैरक में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने के पहले महिला आरक्षक फोन पर किसी युवक से तेज आवाज में बात कर रही थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


 मदन महल थाने के अनुसार भोपाल की रहने वाली गुड़िया यादव ने 18 माह पूर्व आरपीएफ ज्वाईन की थी। वर्तमान में वह मदन महल स्थित आरपीएफ चौकी में पदस्थ थी। महिला आरक्षक रात में ड्यूटी समाप्त कर बैरक स्थित अपने कमरे में पहुंची थी। वह रात्रि 12 बजे तक मोबाइल में किसी युवक से तेज आवाज में बात कर रही थी। रात्रि दो बजे बगल में रहने वाली एक महिला सहकर्मी के पास किसी युवक को फोन आया और उसने बताया कि गुड़िया रात 12 बजे से फोन नहीं उठा रही है। सहकर्मी उसके कमरे में गई तो देखा कि गुड़िया फांसी के फंदे पर झूल रही है। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

 डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद महिला आरक्षक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने प्रकरण को विवेचना में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। महिला आरक्षक की अंतिम बार फोन पर भोपाल निवासी किसी आशीष यादव नामक व्यक्ति से बात हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें