फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: जबलपुर के रिसॉर्ट में भीषण आग, युवक की जिंदा जलकर मौत; 30 लाख से ज्यादा का नुकसान

Thu, 26 Mar 2026 11:53 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के बरगी क्षेत्र में फन-इन-गो रिसॉर्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग में पूरा रिसॉर्ट जलकर खाक हो गया और लाखों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
आग लगने का सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र अंतर्गत नागपुर हाईवे किनारे स्थित फन-इन-गो रिसॉर्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। देर रात सर्चिंग के दौरान युवक का शव राख के मलबे में दबा हुआ मिला। मृतक रिसॉर्ट में कार्यरत इलेक्ट्रीशियन का सहयोगी बताया जा रहा है, जिसकी अब तक आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

'आग ने विकराल रूप धारण कर लिया'

विज्ञापन

बरगी सीएसपी अजय मिश्रा के अनुसार, नागपुर हाईवे स्थित फन-इन-गो रिसॉर्ट में बुधवार शाम करीब 7 बजे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे रिसॉर्ट को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़ें- भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया: आष्टा और सोनकच्छ तक का इलाका शामिल, छह जिलों के 2500 गांव शामिल होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद मध्यरात्रि तक आग पर काबू पाया गया। इसके बाद सर्चिंग के दौरान मलबे से एक युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में मृतक को रिसॉर्ट में कार्यरत इलेक्ट्रीशियन का सहयोगी बताया जा रहा है, हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

इस अग्निकांड में रिसॉर्ट की इमारत और झूले सहित पूरा परिसर जलकर खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें 2 से 3 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं और घने धुएं से आसमान काला पड़ गया था। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस हादसे में करीब 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें