फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: ऑटो पलटने से गड्ढे में गिरी महिला डॉक्टर ने नगर निगम को लताड़ा, सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत

Wed, 22 Jun 2022 11:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में ऑटो से जा रही एक महिला डॉक्टर गड्ढे में गिर गई, जिसके बाद महिला ने नगर निगम को खरी खोटी सुनाते हुए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की।
विज्ञापन
ऑटो अनियंत्रित होने से गड्ढे में गिरी महिला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर शहर का नाम भले ही स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल हो लेकिन यहां की सड़के आज भी गांवों से भी बद्दतर हालात में हैं। सड़क में जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हैं, जिसके चलते आये दिन राहगीर सड़क हादसों का शिकार होते रहते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को एक महिला डॉक्टर सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसके बाद महिला डॉ. ने नगर निगम को खरी खोटी सुनाने के साथ ही सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की। दरअसल महिला ऑटो में बैठकर कहीं जा रही थी। इसी दौरान ऑटो गड्ढे में पलट गया। हालांकि महिला को चोट नहीं लगी। आस पास खड़े लोगों ने किसी तरह ऑटो को निकालकर सीधा किया।

खराब सड़कों का शिकार बनी महिला डॉक्टर जिज्ञासा ढींगरा ने बताया कि नगर निगम सड़कों पर गड्ढा खोदकर उसे भूल जाते हैं, जिसका शिकार आज वह हुई हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम गड्ढे खुला छोड़ देता है। उसमें बारिश का पानी भर जाता है तो वही गड्डा जानलेवा साबित होता है। डॉक्टर जिज्ञासा ढींगरा ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत सी.एम हेल्पलाइन और कलेक्टर से करने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें