फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: सिलिंडर की किल्लत से बेफिक्र गांव, बायोगैस से बन रहा भोजन, 60 घरों में लगे हैं प्लांट

Tue, 17 Mar 2026 03:55 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

गैस सिलेंडर की बढ़ती किल्लत के बीच जबलपुर के एक गांव ने आत्मनिर्भर बनने की मिसाल पेश की है। गांव के दर्जनों परिवारों के घरों में बायोगैस प्लांट हैं जिससे बिना किसी परेशानी के उनके ईंधन की व्यवस्था हो रही है।
विज्ञापन
सिलिंडर कि किल्लत से दूर यह गांव, जहां बायोगैस पर बन रहा खाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में गैस सिलिंडर की किल्लत के चलते जहां कई जगह लोगों को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, वहीं जबलपुर के एक गांव में लोगों को इस समस्या से कोई फर्क नहीं पड़ता। गांव के कई परिवारों ने अपने घरों में बायोगैस प्लांट लगा रखा है, जिससे उन्हें आसानी से ईंधन मिल जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सिलिंडर की झंझट से बेहतर है कि थोड़ी सी मेहनत कर बायोगैस से ही चूल्हा जलाया जाए।

विज्ञापन




जबलपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर ग्राम बंदरकोला में लगभग 400 परिवार रहते हैं। इनमें से करीब 60 से अधिक परिवारों के घरों में बायोगैस प्लांट लगा हुआ है। गांव के उपसचिव घूरसेन लोधी ने बताया कि करीब सात साल पहले एक एनजीओ की मदद से गांव में तीन घन मीटर क्षमता के बायोगैस प्लांट लगाए गए थे। हितग्राहियों को केवल मजदूरी का खर्च देना पड़ा था। बायोगैस प्लांट में 10 से 15 किलो गोबर डालने पर इतना गैस तैयार हो जाता है कि कई परिवारों का खाना बन सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dhar: कर्ज चुकाया, फिर भी नहीं मिली एनओसी… ढोल लेकर बैंक पहुंचा किसान, कर्मचारियों के सामने नाचकर जताया विरोध

गांव के कृष्णा पटेल ने बताया कि बायोगैस प्लांट से निकलने वाले गोबर का उपयोग खेतों में जैविक खाद के रूप में किया जाता है। इससे किसी प्रकार का धुआं भी नहीं निकलता, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होता। उनके घर में पिछले पांच वर्षों से बायोगैस से ही खाना बन रहा है।
विज्ञापन


वहीं गांव में रहने वाली हेमबाई पटेल का कहना है कि उनका संयुक्त परिवार है और उनके घर के साथ देवरानी के घर में भी बायोगैस से खाना बनाया जाता है। सुबह के समय बायोगैस प्लांट में गोबर डालने में थोड़ी मेहनत लगती है लेकिन इसके बाद दिनभर चूल्हा आसानी से जलता रहता है।

सुनीता पटेल का कहना है कि बायोगैस प्लांट होने से उन्हें गैस सिलिंडर पर खर्च नहीं करना पड़ता। हालांकि बारिश के मौसम में गैस थोड़ा कम बनती है और कभी-कभी प्लांट में तकनीकी दिक्कत भी आ जाती है लेकिन कुल मिलाकर बायोगैस प्लांट आर्थिक रूप से भी मददगार है और सिलिंडर की किल्लत से भी राहत देता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें